संवेदन अनुप्रयोग हेतु हाइड्रोथर्मल तकनीक से कार्बन क्वांटम डॉट्स का संश्लेषण

Authors

  • प्रज्ञा पटेल सेंट एंड्रयूज कॉलेज , सिविल लाइन्स, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत -२७३००१ , St, Andrews College, Civil Lines, Gorakhpur, Uttar Pradesh, India-273001 Author
  • आदित्य श्रीवास्तव सेंट एंड्रयूज कॉलेज , सिविल लाइन्स, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत -२७३००१ , St. Andrews College, Civil Lines, Gorakhpur, Uttar Pradesh, India-273001 Author
  • शमशाद अहमद खान सेंट एंड्रयूज कॉलेज , सिविल लाइन्स, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत -२७३००१ , St. Andrews College, Civil Lines, Gorakhpur, Uttar Pradesh, India-273001 Author

Keywords:

  • कार्बन क्वांटम डॉट्स,
  • संरचनात्मक और आकारिकीय विश्लेषण,
  • प्रकाश संदीप्ति

Abstract

वर्तमान अध्ययन में, हमने प्राकृतिक कार्बन स्रोत के रूप में 0D कार्बन क्वांटम डॉट्स के निर्माण के लिए सौंफ के बीज के पाउडर का उपयोग किया है। कार्बन क्वांटम डॉट्स का सरल, पर्यावरण-अनुकूल संश्लेषण एक-चरणीय हाइड्रोथर्मल विधि द्वारा किया गया है। इसके अलावा, संश्लेषित कार्बन क्वांटम डॉट्स का संरचनात्मक और आकारिकीय विश्लेषण HRXRD और HRTEM के उपयोग से किया गया है। HRXRD विश्लेषण से अनाकार ग्रेफाइट प्रोफाइल का पता चलता है, और HRTEM ने असमान गोलाकार आकारिकी और 10 nm से कम आकार के डॉट्स की उपस्थिति की पुष्टि होती है। UV-VIS स्पेक्ट्रोस्कोपी माप कार्बन-कार्बन द्वि-आबंध और कार्बोनिल समूह के अनुरूप π-π* और n-π* संक्रमणों को दर्शाता है। क्वांटम परिरोध प्रभाव के कारण, प्रकाश संदीप्ति स्पेक्ट्रा संश्लेषित कार्बन क्वांटम डॉट्स के दृश्य क्षेत्र में उत्तेजना-निर्भर उत्सर्जक व्यवहार को प्रकट करते हैं। इस अध्ययन में, अन्य भारी धातु आयनों की तुलना में, Ag+ ने कार्बन क्वांटम डॉट्स के प्रकाश संदीप्ति शमन को काफी अधिक मजबूती से प्रदर्शित किया, जिसकी पहचान सीमा १० माइक्रो मोलर थी। यह संश्लेषित कार्बन क्वांटम डॉट्स की एक संवेदनशील Ag⁺ संवेदन यंत्र के रूप में प्रभावी उपयोगिता को दर्शाता है।

Downloads

Download data is not yet available.

References

1. Srivastava, A. (2025). Studies of semiconductor quantum dots and its applications [Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University]. https://shodhganga.inflibnet.ac.in/handle/10603/689355

2. Srivastava, A., Khan, Z. M. S. H., Akhtar, M. S., & Khan, S. A. (2024). Nitrogen self-doped desiccated coconut–derived carbon dots as optical nanoprobe sensor for the detection of heavy metal ion g2+. Emergent Materials, 7(4), 1819–1829https://doi.org/10.1007/s42247-024-00704-2

3. Srivastava, A., & Khan, S. A. (2025). Graphene Quantum Dots-Based Heterojunction Solar Cells. In S. Ameen, M. S. Akhtar, & I. Kong (Eds.), Nanomaterials for Sensors and Sustainable Energy Volume 1 (pp. 219–240). Springer Nature Singapore. https://doi.org/10.1007/978-981-96-0660-3_10

4. Khan, Z. M. S. H., Saifi, S., Shumaila, Aslam, Z., Khan, S. A., & Zulfequar, M. (2020). A facile one step hydrothermal synthesis of carbon quantum dots for label -free fluorescence sensing approach to detect picric acid in aqueous solution. Journal of Photochemistry and Photobiology A: Chemistry, 388, 112201. https://doi.org/https://doi.org/10.1016/j.jphotochem.2019.112201

5. Khan, Z. M. S. H., Rahman, R. S., Shumaila, Islam, S., & Zulfequar, M. (2019). Hydrothermal treatment of red lentils for the synthesis of fluorescent carbon quantum dots and its application for sensing Fe3+. Optical Materials, 91, 386–395. https://doi.org/10.1016/j.optmat.2019.03.054

Downloads

Published

2026-04-28

How to Cite

पटेल प., श्रीवास्तव आ., & खान श. अ. (2026). संवेदन अनुप्रयोग हेतु हाइड्रोथर्मल तकनीक से कार्बन क्वांटम डॉट्स का संश्लेषण. ई-विज्ञानम, 2(1), 52-56. https://e-vigyanam.muktagyanam.com/1/article/view/48