Submissions
Submission Preparation Checklist
- सभी प्रस्तुतियों को निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।
All submissions must meet the following requirements. - यह प्रस्तुति लेखक दिशानिर्देशों में उल्लिखित आवश्यकताओं को पूरा करती है।
(This submission meets the requirements outlined in the Author Guidelines.) - यह पांडुलिपि पूर्व में प्रकाशित नहीं हुई है और न ही किसी अन्य पत्रिका में विचाराधीन है।
(This submission has not been previously published, nor is it before another journal for consideration.) - सभी संदर्भों की सटीकता और पूर्णता की जाँच की गई है।
(All references have been checked for accuracy and completeness.) - सभी तालिकाओं और चित्रों को क्रमांकित और लेबल किया गया है।
(All tables and figures have been numbered and labeled.) - सभी फोटो, डेटासेट और सामग्री को प्रकाशित करने की अनुमति प्राप्त है।
(Permission has been obtained to publish all photos, datasets and other material.) - सभी लेखकों ने प्रस्तुति के लिए सहमति दी है।
(All authors have consented to this submission.)
लघु-आलेख
इस श्रेणी में आलेखों के लिए लगभग १००० शब्दों की सीमा निर्धारित की गई है। लेखक ४-६ चित्रों के माध्यम से विषय-वस्तु को स्पष्ट कर सकते हैं। ३-५ सन्दर्भ अनिवार्य रूप से आलेख में उल्लेखित किये जाने चाहिए। सार-संक्षेप में लेखक को लगभग १०० शब्दों में लेख-लिखने का उद्देश्य स्पष्ट करना चाहिए। लेख को भिन्न-भिन्न बिंदुओं में विभक्त कर समझाना चाहिए। लेख एक सामान्य-जन को समझ में आ सकने वाली भाषा में लिखना चाहिए। लेख को समझाने के लिए किसी पूर्व विशेष ज्ञान की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। लेख के अंत में लेखक को अपनी बात सारांश के रूप में स्पष्ट रखनी चाहिए।
सामान्य-आलेख
इस श्रेणी में आलेखों के लिए लगभग २००० शब्दों की सीमा निर्धारित की गई है। लेखक ६ -८ चित्रों के माध्यम से विषय-वस्तु को स्पष्ट कर सकते हैं। ५ -१० सन्दर्भ अनिवार्य रूप से आलेख में उल्लेखित किये जाने चाहिए। सार-संक्षेप में लेखक को लगभग १००-१५० शब्दों में लेख-लिखने का उद्देश्य स्पष्ट करना चाहिए। लेख को भिन्न-भिन्न बिंदुओं में विभक्त कर समझाना चाहिए। लेख एक सामान्य-जन को समझ में आ सकने वाली भाषा में लिखना चाहिए। लेख को समझाने के लिए किसी पूर्व विशेष ज्ञान की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। लेख के अंत में लेखक को अपनी बात सारांश के रूप में स्पष्ट रखनी चाहिए।
विशेष-आलेख
ई-विज्ञानम पत्रिका/जर्नल के मुख्य-सपादक को समालोचक द्वारा स्वीकृत किये गए सामान्य आलेखों में से स्पष्टता, गुणवत्ता और गंभीर विषयों को सरल भाषा में समझाने की कला के आधार पर विशेष-श्रेणी आलेख के रूप में चिन्हित करने का अधिकार होगा। इस सन्दर्भ में मुख्य-सपादक का निर्यण अंतिम और सभी के लिए मान्य होगा।
आमंत्रित-आलेख
इस श्रेणी में छापे आलेख विषय -विशेषज्ञों से आमंत्रित किये जायेंगे। यदि किसी विशेषज्ञ की रुचि इस श्रेणी में आलेख भजने की है तो इसके लिए उसे एक ईमेल भेजकर मुख्य संपादक की पूर्व अनुमति लेनी होगी। आमंत्रित आलेख बिना पूर्व अनुमति के नहीं स्वीकार किये जायेंगे। इस श्रेणी में आलेखों के लिए कोई शब्द सीमा निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन ३५०० से कम शब्दों में लिखे लेख प्रसंशनीय माने जाएंगे। लेखक ८ -१० चित्रों के माध्यम से विषय-वस्तु को स्पष्ट कर सकते हैं। ५ -१० सन्दर्भ अनिवार्य रूप से आलेख में उल्लेखित किये जाने चाहिए। सार-संक्षेप में लेखक को लगभग १५० -२०० शब्दों में लेख-लिखने का उद्देश्य स्पष्ट करना चाहिए। लेख को भिन्न-भिन्न बिंदुओं में विभक्त कर समझाना चाहिए। लेख एक सामान्य-जन को समझ में आ सकने वाली भाषा में लिखना चाहिए। लेख को समझाने के लिए किसी पूर्व विशेष ज्ञान की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। लेख के अंत में लेखक को अपनी बात सारांश के रूप में स्पष्ट रखनी चाहिए।
विशेषांक
समय-समय पर विशेष चिन्हित एवं समसामयिक महत्त्व के विषयों पर केंद्रित विशेषांक प्रकशित किये जायेंगे जिनके लिए मुक्ताविज्ञानम वेबसाइट पर आलेख आमंत्रित किये जायेंगे। इन विशेष अंकों में भी उपरोक्त चार श्रेणियों में आलेख छाप सकेंगे।
Privacy Statement
इस जर्नल साइट में दर्ज किए गए नाम और ईमेल पते विशेष रूप से इस जर्नल के बताए गए उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाएंगे और किसी अन्य उद्देश्य या किसी अन्य पार्टी के लिए उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

