ZnO नैनोकणों का संश्लेषण सोल- जेल विधि से एवं चारित्रिक गुणों का समीक्षात्मक अवलोकन
Keywords:
- नैनोकण,
- प्रकीर्णन,
- सेमीकंडक्टर,
- लिथोग्राफी,
- एक्स-रे विवर्तन,
- डिटेक्टर
Abstract
जिंक ऑक्साइड (ZnO) नैनोकण अपने अद्वितीय ऑप्टिकल, विद्युत तथा जीवाणुरोधी गुणों के कारण व्यापक रूप से ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस अध्ययन में ZnO नैनोकणों का संश्लेषण सोल–जेल विधि द्वारा किया गया, जो एक सरल, किफायती तथा प्रभावी तकनीक है और कणों के आकार एवं आकृति को नियंत्रित करने में सक्षम है। जिंक एसीटेट डाइहाइड्रेट को पूर्वगामी (precursor) तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड को स्थिरीकारक एवं अवक्षेपक के रूप में उपयोग किया गया। तैयार सोल को वृद्ध (aging), सुखाने के बाद क्रिस्टलीय ZnO नैनोकण प्राप्त किए गए। संश्लेषित नैनोकणों का विभिन्न विश्लेषणात्मक तकनीकों द्वारा लक्षणन किया गया। एक्स-रे विवर्तन (XRD) ने इनके क्रिस्टलीय स्वभाव और षट्कोणीय वुर्ट्ज़ाइट संरचना की पुष्टि की, तथा शेरर समीकरण द्वारा क्रिस्टलाइट आकार की गणना की गई। स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (SEM) से सतही संरचना का अध्ययन किया गया, जबकि UV–Visible स्पेक्ट्रोस्कोपी से ऑप्टिकल गुण एवं बैंड गैप ऊर्जा निर्धारित की गई। FTIR विश्लेषण ने क्रियात्मक समूहों तथा ZnO के निर्माण की पुष्टि की। ये नैनोकण जीवाणुरोधी गतिविधि, गैस सेंसिंग, फोटोकैटलिसिस, UV संरक्षण तथा पर्यावरणीय सुधार में उपयोगी हैं।
Downloads
References
1. Sharma, S., Singh, A. K. & Singh, S. P. Synthesis and characterization of ZnO nanoparticles prepared by green routes: Controlling morphologies by maintaining pH. Phys. Scr. 99, 1059b9 (2024). DOI- 10.1088/1402-4896/ad7ae2
2. Singh, S. P., Himanshi Yadav et al. Novel approach to enhance antifungal properties via formation of wavy and Sharp microstructures composed of metal oxide nanoparticles and Cdots. Scientific Reports,15:25483,1–27 (2025). https://doi.org/10.1038/s41598-025-10897-z
3. Nadeem Biag et al. Nanomaterials: a review of synthesis methods, properties, recent progress, and challenges Mater. Adv., 2, 1821-1871 (2021) DOI: 10.1039/d0ma00807a
4. Hasnidawani, J. N. et al. Synthesis of ZnO Nanostructures Using Sol-Gel Method. Procedia Chem. 19, 211–216 (2016). https://doi.org/10.1016/j.proche.2016.03.095
5. Singh, A. K. & Singh, S. P. Formation of nano and micro scale hierarchical structures in MgO and ZnO quantum dots doped LC media: The role of competitive forces. Condens. Matter Phys.26, 1–22 (2023). DOI:10.5488/CMP.26.43602
6. Ondijo, C., Kengara, et al. I. Synthesis, Characterization, and Evaluation of the Remediation Activity of Cissus quadrangularis Zinc Oxide Nanoparticle-Activated Carbon Composite on Dieldrin in Aqueous Solution. J. Nanotechnol.2022, (2022). https://doi.org/10.1155/2022/2055024
7. Dr. Satya Pal Singh, Fundamentals of Nanoscience and Nanotechnology, Ist ed. 2024, New Narosa Publishing House Pvt. Ltd, New delhi, India, ISBN: 978-81-8487-739-7

